Showing posts with label Hindi Poems. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poems. Show all posts

Monday, February 10, 2014

..... क्यों की तुम ही हो!!!!!!

जीवन में नहीं मगर जीवन के मायने हो तुम.…
सुकून में नहीं  मगर संघर्ष में हो तुम.. 
हर पल में नहीं मगर तन्हाईयों में हो तुम.…
मुस्कराहट में नहीं मगर हर आंसू में हो तुम!!!!!

नतीजो में नहीं मगर उनके इम्तिहानो में हो तुम…
कामयाबी में नहीं मगर असफलताओं में हो तुम
हौसलों में नहीं मगर कमजोरियों में हो तुम..... 
मंज़िल तो नहीं मगर वीरानी राहों में हो तुम!!!!

निश्चय में नहीं मगर समझौतो में हो तुम.…
वादों, कसमों में नहीं मगर उनके टूटने में हो तूम
बातों में नहीं मगर जेहेन में हो तुम.… 
पास हो कर भी मगर खली-पन के एहसास में हो तुम!!!!!

सावन कि रिमझिम में नहीं मगर उसके प्यास में हो तुम.....
निवालों में नहीं मगर उनकी भूक में हो तुम!!!!
वादियों के गूंजने में नहीं मगर दिल चीरते सन्नाटों में हो तुम.....
जलते दीपक में नहीं मगर अंधकार में हो तुम!!!!!

मेरे वर्तमान में नहीं मगर कतरा-कतरा सुलगती यादों में हो तुम.…
नींदों में नहीं मगर खुली आँखों के सपनो में हो तुम
शराब के प्यालो में नहीं मगर चढ़ते नशे में हो तुम.....
पहेली किरन में नहीं मगर डूबते सूरज में हो तुम!!!!!

इबादत में नहीं मगर मेरे रब में हो तुम.…
सिर्फ जेहेन में नहीं मगर रूह में बसे हो तुम!!!!!
सिर्फ जेहेन में नहीं मगर रूह में बसे हो तुम!!!!!


Thursday, July 4, 2013

कमाल करते हो पांडे जी!!!

इस कहानी के सारे पात्र और घटनाए वास्तवीक है और इनका काल्पनिकता से कोई संबंध नहीं है!!!!!....... अगर पढ़ते समय इसने, उसने, वो, हम, वे इत्यादि सर्वनामों के जगह अगर खुद को पाए तो अपना-अपना नाम लेकर भी इसे पढ़ सकते है!!!

सारे लोग परेशान थे, लोगों में असंतोष बढ़ रहा था। हम सारे किसी मसीहा की प्रतीक्षा कर रहे थे!!... हमें बचाने वाला, हमारे कष्ट दूर करने वाला कब आएगा, इसी इंतज़ार में अपने दिन या में कहूं राते बिता रहे थे!!! ऐसे मे हमारे office के वरिष्ठोने हमे ये खुशखबरी दी की हमे इस मुश्किल मे से निकालने के लिए वो मसीहा आ गया है!!!............... हमारे ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फिर अगले दिन हमने office में उस मसीहा को देखा, सब लोगों में खुसर-फुसर शुरू हो गयी.....
कहीं ये वो तो नहीं.... कहीं ये वो तो नहीं!!!!!!

हमारी HR उसे हमे मिलाने के लिए लायी और एक लम्बे-चौड़े लड़का, दिखने में एकदम हीरो के जैसा, लम्बे  बाल, मुस्कुराता हुआ,कम-से-कम ६ फीट लंबा, जिसके बड़े-बड़े पंजो से हाथ मिलाकर ही कसरत करने वाले हाथ है, ये साफ़ समझ आता!!!!...... मैंने हाथ मिलाया और कहा,
"Hi, Ashish",
जवाब आया,
"Hi, Pappu Sharma"....
मेरे चेहरे पर उसने आश्चर्य और हसी दोनों पढ़ ली थी शायद क्यों की उसने बिना रुके हस्ते हुए कहाँ,
"real name ही Pappu  है Sir!!".....
में पूरी तरह से शर्मिंदा हुआ था, अपनी अश्चार्यता और हसी को शायद में इतने अच्छी तरह छुपा नहीं पाया!!!!.... मुझे लगा, उसे आदत थी मेरे जैसे लोगों की, अपने नाम से वो नहीं, उसके जवाब से शायद मेरे जैसे लोग शरमाते थे!!!...वो हस्ता हुआ चेहरा मगर याद रह गया!!!

मुझे उस वक़्त लगा की ये सच-मुच पागल है जो उसने ये नौकरी को हां बोला, उस वक़्त हम तो रात की उस project की चौकीदारी से बचने की ख़ुशी मना रहे थे!!.....जी हां!!!!!! चौकीदारी ही थी वो, क्यों की एक फटा  हुआ project बराबर चल रहा है या नहीं येही देखना था रात भर और अगर कुछ गड़बड़ लगे तो अपना दिमाग न लगाते हुए वरिष्ठो को phone करने का और उसके बाद client को। US का प्रोजेक्ट होने के वजह से रात भर बैठना पड़ता था जिसके लिए हम परेशां हो चुके थे!!!… ऐसा काम, जिस में सिखने जैसा छोड़ो मगर कोई काम भी नहीं है ऐसा काम क्यों लेगा कोई!!!......बहुत जल्दी अपनी धारणा बना लेना उस वक़्त आदत थी हमारी!..... जो जल्द ही बदलने वाली थी।

थोड़ी ही दिनों में हमारा काम दिन के दायरों को छोड़, रात में बहने लगा और हम दिन-रात office में रहने लगे। जिसका मतलब ये था की हम जिस "मसीहा" को अब भूल चुके थे, उससे अक्सर रूबरू होने लगे। मेरे और मेरे  दोस्त की जैसे जैसे उससे बातचीत बढ़ने लगी, वैसे वैसे हमे वो और भी दिलचस्प लगने लगा। बहुत दिनों तक वो हमारे रात का मनोरंजन था या जिसे हम अब शुद्ध "हिंदी" में "Time-Pass" कहते है। उसके साथ मजाक-मजाक में होने वाली बातचीत अब वक़्त के साथ अच्छी पहचान में बदल रही थी। एक ही उपनगर(suburb ) के होने कारन समानताये तो थी ही और बात करने के लिए विषय भी बहुत थे।  बात करते करते उसकी हिंदी भाषा की समझ और मुहावरे याद रहने लगे। में नागपुर मे कुछ वर्ष बिताने के कारन, हिंदी काफी सुधर गयी थी मगर मुंबई में वैसी ही हिंदी सुनकर अच्छा लग रहा था। 
हम उसे धीरे-धीरे समझने लगे थे। वो कहाँ से आया था, कैसे यहाँ तक पंहुचा था, कितने सालों तक क्या-क्या और कहाँ-कहाँ काम किया था,  ये सब बातों-बातों में हमे पता चला। उसका काम का और शायद काफी हद तक जिंदगी का तजुर्बा हमसे बहुत ज्यादा था और सब से महत्वपूर्ण बात ये की हमसे बहुत अलग था!!!....उस तजुर्बे ने उसे काफी जल्दी समझदार बनाया था, लोगों का सम्मान करना सिखाया था, सामने वाला अगर कोई चीज़ करता है या कहता है, तो उसमें उसकी भी कोई सोच या मजबूरी होगी समझने की ही नहीं स्वीकारने की भी ताकत थी उस में। सीधा-सीधा कहु तो वो सामने वाले को "मौका" देता था और खुद को उसे समझने के लिए वक़्त। उससे बातें करके में भी और शायद मेरा दोस्त भी काम के अलावा बहुत कुछ सिख रहे थे!!!......

दूसरी चीज़ जो उसको उस जैसे अनेकों से अलग करती थी और मुझे सब से ज्यादा भा गयी थी क्यों की मुझ में नहीं थी, वो थी "लगन" और जो भी, जैसा भी काम है उसे हस्ते हुए, लुफ्त उठाते हुए पूरा करना। वो रात भर अकेला बैठा रहता, कुछ पढता, खेलता, internet पे रहता मगर सोता नहीं था!!... हम सब कभी न कभी उस चौकीदारी में सोये थे, मगर वो जागता था। वो उस में भी खुश था। हम फिर उसे हमारे काम के बारे में बताने लगे, हमें शायद उस में एक अच्छा विकल्प दिख रहा था। अगर ये काम इतना मजा लेके करता है तो वाकई में अच्छा काम को किस तरह से अंजाम देगा ये हम सोच रहे थे। इसी बात को हमने हमारे वरिष्ठो को बताया, मगर अगर उसे वहां से हटाया तो रात की वो चौकीदारी कौन करेगा?? इस सवाल पर सब कुछ ठहर गया।
मेरे दोस्त ने युही उससे एक दिन।।।माफ़ कीजिये रात को, बातों-बातों में पुछा,
"आगे क्या करना है"......... झट से बोला
"Sir, आप के जैसा Programming आना चाहिए!.",
मेरे दोस्त ने फटकारा,
"क्या येही करते हुए आएगा, या अचानक सुबह उठके तू Progammer बनेगा!!.. " सीधी बात करना हम को कभी आया ही नहीं उससे!!!
"sir, आप बताओ, कुछ काम है तो दो ना, में करूँगा, सुबह रुकता हूँ!!...आपको दिखा कर जाऊंगा!!!".
उसे फिर हम छोटे-छोटे अंकगणित के क्रमादेश (algorithm ) लिखने के लिए देने लगे। हमने भी तो ऐसे ही शुरवात की थी, वो लिखता था, पूछता था, गाली खाता मगर फिर पूछके करता। थोड़े ही दिनों में उसे "logic" क्या होता है उससे क्रमादेश कैसे बनाना, फिर अपने ही क्रमादेश की जाच(testing) कैसे करना ये सब आने लगा।
उसे फिर मेरा दोस्त उसके project  में से छोटा-छोटा काम देने लगा। वो बिना जाने वो भी करने लगा और तब हमें लगा की इसे अब कोई संगणकीय-भाषा (programming  language)  सीखनी चाहिए। उसे Java  नहीं करना था इस लिए मेरे दोस्त ने उससे पढने के लिए Dotnet के ebooks, और online sites इत्यादि की जानकारी दी। उसके बाद तो उसकी Technical Ragging होती थी ये कहना ही उचित होगा!!!

धीरे-धीरे उसे समझने लगा, हमने जो हमारे Masters में सिखा था उसे सिखाने लगे। हमें भी नहीं आता था, मगर जितना आता था उसे बताते थे, थोड़ी ही दिनों में मुझे लगने लगा की गाली दे-दे के सिखाया हुआ, सिखने के लिए उकसाया हुआ Pappu अब अपने खुद के गती से प्रगति कर रहा था। उसके होशियारी पे कभी भी शक नहीं था, नहीं थी तो उसके पास दिशा!! अगर हमारे जैसे बकायदा महा-विद्यालयों में वगेरे पढता तो हमसे बहुत आगे निकल जाता और हम ही उससे सिख रहे होते!!!

उसे मगर हम से technology या programming के अलवा भी बहुत सिखना था, उसे जीने का एक नया सलीका, एक नयी सोच मिल रही थी, उसे अपनी परिस्थिति को बदलने का रास्ता और विश्वास दोनों मिल गए थे!!!...... Pappu उस रस्ते पर अब भागने लगा था!!... उसे अब मेरी या मेरे दोस्त की कोई जरुरत नहीं थी। शायद इस के बाद हमको Pappu  नाम के दोस्त की जरुरत थी।

Pappu से अब "Sir" धीरे-धीरे छुट रहा था। में Ashish Sir से सिर्फ Ashish हो रहा था.... मैंने न कभी उसे मुझे Sir बुलाने के वक़्त टोका था न अब "Sir " न बुलाने के लिए। कुछ दिनों बाद में Ashish  से "अबे साले!!!..Ashish!!!" बनने वाला था। मगर उसकी सिर्फ ख़ुशी ही थी!!!!!.... Pappu अब आखिर कार Mr. Pappu Sharma बन रहा था!!!... मैंने किसी को इतने जल्दी खुद को उभारते हुए, खुद में परिवर्तीन लाते हुए नहीं देखा था। मैंने उसका ये परिवर्तन अपनी आँखों के सामने होते हुए देखा था!!.... बहुत छोटा, मगर मेरा हाथ था उस में!..इस बात की उतनी ही बड़ी ख़ुशी थी!!!!

अब तक तो हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। वो हमारे कॉलेज के सिर्फ किस्सों से ही नहीं उन किस्सों में बसे हमारे दोस्तों से भी वाकिफ होने लगा। एक ही उपनगर के होने के कारन हमारा छुट्टी के दिन मिलना शुरू हुआ और देखते ही देखते पप्पू हमारे समूह का हिस्सा बन गया। मैंने तो सिर्फ उसे मिलाया था, मगर जिस तरह से वो घुलमिल गया, ऐसा लगता था की पहेले से हम सब को जानता हो।

उसके घर के मटन और चिकन की बातें होती, कभी वो खुद बनाके लाता, कभी सोचा था की ये बुलाएगा, "चल!! मेरे घर खाने!!!", मगर नहीं उसने कभी नहीं बुलाया... और यार-दोस्तों के घर हम जबरदस्ती के मेहमान बनते मगर मैंने उसे कभी भी इस बात के लिए जोर नहीं दिया!!!!...... कुछ चीज़ें जाहिर नहीं करना चाहता था, और मैंने कभी पूछी भी नहीं!!!...न कभी जानने की कोशिश की!!!! हमारे अलावा भी एक दुनिया थी उसकी, दोनों दुनिया में सिर्फ वो आ-जा सकता था, हमको उसकी इजाज़त नहीं थी। दुनिया भर के लोगों के प्रश्न पर ये घंटो उनसे बातें करता, लड़कियां भी थी उन में, मगर पूछो तो कुछ बताता नहीं था!!!..... मुझे तो ऐसे लगता था की दूसरों के प्रश्नों को, बातों को, सुनके, उन पर सलाह-मशवार्हा करके कभी-कभी उसे अपने प्रश्नों के उत्तर मिल जाते!!!... वो उन लोगों का हौसला बढ़ाते-बढ़ाते अपनी परिस्थितयों से लड़ने का हौसला पाता था!!!...

जो भी हो आज वो मेरे दोस्तों के गट का अभिवाज्य घटक था, वो रहेगा तो ठीक है मगर नहीं रहेग तो कमी खलती है, हम सब एक दुसरे का मजाक उड़ाते है मगर आज भी उसे गाली देने में जो "ख़ुशी या आनंद" मिलता  है उसकी कोई तुलना नहीं!!...शायद ये बात उसे भी पता है!!...उसका मजाक, फिर चाहे उसकी इंग्लिश सुधरने की हो, किसी लड़की से नाम से चिढाना हो, अब तो उसे नया फ़िल्मी नाम भी मिला है दबंद के हमारे अपने "पांडेजी!!!...",इन सबकी सिर्फ हसी नहीं आती, इस सबका एक अलग मजा एक अलग से ख़ुशी, वो ख़ुशी इस लिए क्यों की उस पर बहुत भरोसा है की वो न कभी बुरा मान लेगा, ना कभी पलट कर दिल दुखायेगा।

आज उसके पास एक अच्छी नौकरी है, एक अपना खुद का घर है, जो शायद उसका सब से बड़ा सपना था। विदेश में रहता है.... मगर आज भी जब भी उसे पुकारता  हु तो,"अबे साले Pappu!!" इसी तरह पुकारता हूँ!!!.... और उसके के बाद उसे ," sorry यार!!" कहता हूँ!! आज करीब ८ साल हो गए हमारी दोस्ती को, कभी नहीं सोचा था उससे पहली बार हाथ मिलाते वक़्त की, ये पहचान ये रंग लाएगी!!!!!

कुछ नए दोस्तों को हमारे पुराने किस्से सुना रहा था, सुनते हुए कहाँ, "ऐसा है मेरा दोस्त Pappu!!!......."
वे मुझे देख रहे थे या नहीं, पता नहीं, वो अस्चर्य, वो हसी उन में भी थी या नहीं, पता नहीं, क्यों की, तुरंत आगे में खुदे से ही कहता चला गया,
"real name ही Pappu है!!!!..... कमाल का बंदा है और मेरा सब से अच्छा दोस्त!!".

Tuesday, May 14, 2013

में और मेरी तन्हाई........................


में, और मेरी तन्हाई, अक्सर ये बातें करते है ।।।।।।

की कब..............................
सुबह की पुरवाई तुम्हारी खुशबू उडाकर  लाएगी !!!
कब.............................. 
भवरों की गुंजन में तुम्हारे गीत होंगे।।
कब.............................. 
बेजान पेड़ों की शाखों पर नया जीवन खिलेगा।।
कब..............................
मौसम में नयी बहारों की उमंग आएगी??
कब.............................. 
पत्तो की सलसलाहट तुम्हारी क़दमों से होगी???
कब.............................. 
तुम्हारे आँचल के रंग से मेरा आसमां रंगीन होगा !!!!
कब..............................
फूलों को छुते ही तुम्हारे स्पर्श का एहसास होगा!!
कब.............................. 
सिर्फ तुम्हारे होने का एहसास नहीं तुम्हे महसूस करूँगा!!!
कब..……………. .कब…………………… कब………………!!!!!
में, और मेरी तन्हाई, अक्सर ……. सिर्फ तुम्हारी ही बातें करते है!!!!!
अक्सर सिर्फ तुम्हारी ही बातें करते है……………

Thursday, March 14, 2013

तेरे रंगों में..

तेरे रंगों में रंगीन है नज़ारें
तेरे रंगों में रंगीन ये फ़िजाए
तेरे रंग लेके बना है इन्द्रधनुष
तेरे रंगाए हुए नीले असमान में।।

तेरे रंग में रंगीन झरोखें
तेरे रंग में रंगी है दीवारें
तेरे रंग से खिली मेरी बगिया
तेरे रंग से सजा है मेरा आँगन

तेरे रंग में रंगे है मेरे सपने
तेरे ही रंग में रंगा हर सच
तेरे रंग से दमकती है खुशियाँ
तेरे रंग से धुन्दला जाते है दुख

तेरे रंग में रंगीन है दिन
तेरे ही रंग में रंगीन शाम!!!
तेरे रंगों में रंगे है रिश्ते
तेरे रंग में रंगी मुस्कान

तेरे रंगों से खिलती है रंगोली
तेरे रंगों में रंगी है होली
तेरे रंग से रोशन दिवाली
तेरे रंग में रंगी है जिंदगी

Monday, March 11, 2013

तुमसे ही....


एक हसी के लिए
यहाँ वहां घूम रहे थे!!
तुम्हारा मिलना ही काफी था!!!

एक हसी के लिए
अपने आंसू छुपा रहे थे
तुम्हारा मुस्कुराना ही काफी था!!!!

एक हसी के लिए
अपने ज़खमो को सेह रहे थे
तुम्हारा मरहम ही काफी था!!!

एक हसी के लिए
झूठे बहाने ढूँढ रहे थे
तुम्हारा एक सच ही काफी था!!!!

एक हसी के लिए
अपने आप को संभाले हुए थे
तुम्हारा हाथ थामना ही काफी था!!!!

एक हसी के लिए
कई राहें आजमाई थी
तुम्हारा साथ चलना ही काफी था!!!!!

एक हसी के लिए
परायों को अपना बनाया
तुम्हारा गले लगाना ही काफी था

एक हसी खिलने के लिए
कई बहारें लौट गयी
तुम्हारा आना ही काफी थी!!!!

एक हसी के लिए
अपने आप से झगड़ रहे थे
तुम्हारा प्यार ही काफी था!!!


Monday, March 4, 2013

बम विस्फोट

कुछ लोगों ने लायी मौत
जिंदगी के बाज़ार में
सस्ती जिंदगी बिक गयी
मौत के ईस सौदे में.......

जले हाथ, जले पैर
जले तन, जले मन
जले न जाने कितने घर
और जल गए कितने अरमान!!!!

कहीं ढूंढती , सहमी आँखें
कहीं अपाहिच हुई जिंदगी
कहीं तिनका-तिनका हुए थे सपने
कहीं बिख्ररी हुई आशायें

कहीं थैले में से तुटे खिलौने!!
कहीं रोती, बिलगती आवाज़े
कहीं ममता पड़ी थी लहूलुहान
कहीं बेजान हाथों ने पकड़ी थी नन्ही जान!!!

हिन्दू मरे या मुसलमान
अपने मरे या पराये
धर्मनिर्पेक्ष थी तो सिर्फ वो मौत
जिसने किया ना कोई भेद!!!!!!!

भगत सिंग के धमाके से जागे थे लोग
जागी थी बेहेरी "परायी" सरकार!!!
धमाके के आदि लोग यहाँ!!!!
और उनसे भी बेहेरी "अपनी" सरकार






Wednesday, January 23, 2013

तेरी एक हसी...

तेरी हसी से जब भी गूंजी है जिंदगी...
ख़ुशी का एहसास तभी दिलाइ है जिंदगी!!!
खामोश, तन्हा जिंदगी ने जब भी रुलाया है...
तेरी हसी की गूंज ने ही फिर हसाया है!!!!!

अमावस की रात जगमगाते जुगनू की तरह।।
गर्मियों में बहने वाली ठंडी पुरवाईयो की तरह!!!
बरसात में मिट्टी की सौंधी खुसबू की तरह।।
सागर के लेहेराते, बलखाते मौजो की तरह!!!

जब जब ये सारा महसूस किया है।।
हसी का तेरे मुझे एहसास हुआ है!!!

काले घने बादलों को चीरती उस किरन की तरह।
बे मौसम अचानक गिरती हुई बरसात की तरह!!!
आसमान में चमकने वाली उस बिजली की तरह।
बारिश ने खिलाई हुई हरियाली की तरह!!!!

मौसम को जब भी यु मुस्कुराते हुए देखा।।
तुझे ही उन सब में मुस्कुराते हुए पाया।।

तार से निकली किसी सुरीली सरगम की धुन ।।।
बजते हुए किसी मासूम पायल की छुन-छुन !!!!!
वीरान पहाड़ों से गिरते झरने की गुंजन।
या छत पर बजते हुए बारिश के जलतरन !!

जब भी सुनी ये आवाज़े कहीं।।
तू हस रही थी शायद वहीं कही।

मंजर ये सारे आज भी वैसे ही हस्ते है
सुनने को खाली ये आवाज़े रह गयी है
हस्ते हुए तुझे आज देखता ही कहाँ हूँ!!!
हसी की गूंज तेरी इन में ही ढूँढता हूँ!!!

क्या कभी लौटेगी तुम्हारी वो हसी।
कैसे मिलेगी उसे जिंदगी नयी!!
खामोश, तन्हा, वीराने आज भी रुलाते है...
तेरी उस हसी की तलाश में आज भी भटकते है !!!!!
तेरी उस हसी की तलाश में आज भी भटकते है !!!!!

Friday, December 28, 2012

शाम

एक सुनी ठंडी शाम को
निकला उन पुरानी  पगडंडियों पर
कुछ हसीन पलों को दोबारा जीने
और कुछ जिन्दा पलों को दफनाने!!!

एक खुले मैदान से गुजरते हुए देखा
जिंदगी बेफिक्र होकर खेल रही थी
किसी चीज़ की परवा किये बिना
जीने का लुफ्त उठा रही थी!!!

लौट रहे थे सभी यहाँ
में न जाने कहाँ चला जा रहा था
मंजिल का कोई ठिकाना नहीं
सफ़र में ही मंजिल तलाश रहा था!!!!

सूरज क्षितिज के छोर से झांक रहा था
दिन की कुछ आखरी किरनो को फैला रहा था
भटके हुए पंछियों को शायद
उनके घर का रास्ता दिखा रहा था!!!

कुछ हासील कर, कुछ खो कर लौट रहे थे
कुछ हार तो कुछ जीत कर!!!!
चेहेक कर अपनी कहानी सुना रहे थे
घोसले को ही अपनी मंजिल बता रहे थे

सोचा मेरा भी एक ऐसा घोसला हो
मेरा शोर भी जिनके लिए संगीत हो
हार-जीत के मायनो से परे
जहाँ सिर्फ मेरे लौटने का जश्न हो!!!

सूरज अपनी रौशनी, चाँद सितारों को दे गया
अँधेरे में भी अपनी एक किरन छोड़ गया
मेरे अंधेरों के ऐसे ही उजाले का मगर
मै तो सूरज धुंडने निकला था!!!!
मै तो सूरज धुंडने निकला था!!!!

Saturday, August 18, 2012

स्वतंत्रता दिन

स्वतंत्रता दिन का सुरज उदय हुआ...
1947 की दास्ताँ बयां करने...
चाँद-सितारों से जानकर, उस रात की कहानी..
उसे "उस" सुबह देर हुई थी ......आते आते!!!!

सुनाने है उसे उन देश प्रेमियों के किस्से...
बताने है उसको उन लोगों ने देखे सपने....
बाटना चाहता है उनके दिलों के अरमान!!!.
वोही तो है जिसने देखा था सारा!!!

तिलक, गाँधी, भगत सिंग को देखा था यहाँ!!!
अपनी रौशनी में ढूंड रहा है उनको यहाँ....
रौशनी तेज़ किया तो मिले उसे सभी..
पुस्तकों में छुपे थे सारे.... डरे, सहमे हुए!!!

सूरज ने बताया उनकी जरुरत है बाहर!!
मेरे होते हुए भी अँधेरा है गहरा!!!!
सत्य को यहाँ असत्य प्रमाणित कर रहा है....
हिंसा हर समस्या का समाधान बन रही है!!!!!

देखो!!! शिवाजी के भेस में अफज़ल खान घूम रहे है..
झाँसी की रानी देखो.. अपनों से ही लढ़ रही है!!!
सीधांतो की लाश, दीवारों पे टंगी मिलती है...
नेताओं के "आदर्श" ही बदल गए है!!!

सूरज हँसके बोला तुम्हारी कहानी सुनाने चला था
जिनकी कहानी अपनों ने ही ख़तम कर दी!!!
मस्रुफ है लोग अपनी जिंदगी सवारने में..
देश को आजाद किया है .....अपनी ही जिंदगी से!!!!

Thursday, August 9, 2012

बहार!!....


अभी तो न जा... ए बहार!!!!
अभी तो न जा...

अभी अभी  तो आयी हो ...
मेरे जिंदगी के चमन पे छाई हो!!!
हमेशा जाने की जिद्द ही क्यों करती हो.
कभी फुर्सत में मेरे भी चमन को मेहेकाओ ...

अभी तो न जा... ए बहार!!!! 
अभी तो न जा...

उमंगों की कलीयाँ खिली भी नहीं....
सपनो के फूल अभी मेहेके भी नहीं  ......
चमन तो मेरा पूरा सजा-सवरा भी नहीं   ..
हवाओं  में खुसबू अभी फैली भी नहीं ..

अभी तो न जा... ए बहार!!!! 
अभी तो न जा...

जिंदगी को मेरे सवरने तो दो....
ये एक पल थोडा मुस्कुराने तो दो..
पतझड़  के निशान मिटने तो दो..
तेरे होने के एहसास में थोडा जीने तो दो..

अभी तो न जा... ए बहार!!!! 
अभी तो न जा...

खिलने के उम्मीद में तो जीता हूँ..
तेरी ही राह हमेशा  तकता हूँ..
ऐसा न हो, अगली बार ठेहेरने का इरादा हो!!!!
और चमन ही बाकी ना रहा हो...........................

ऐसे तो न जा... ए बहार!!!!
ऐसे तो न जा!!!! 

Monday, May 28, 2012

वोह!!!!

वोह बड़ी मासूमियत से पूछ बैठे
की हम उनसे इतना प्यार क्यू करते है........

जिसे  देख, थकान को भी स्फूर्ति आती है...
जिसकी नज़रों में जिंदगी मेह्फूज नजर आती है....
जिसके हाथ थामते ही सफ़र खुशनुमा होता है...
जिसकी हसी में मेरी ही ख़ुशी झलकती है...
जिसकी बातों में सिवाय प्यार और कुछ होता ही नहीं है...
जिसके आंखो से दर्द हमेशा दुसरे का बेहता है...
जिसके प्यार के स्पर्श से जिंदगियां सवर जाती है...
जिसे ख़ूबसूरती अपनी परिभाषा मानती है......
जिसे फुल भी अपनी मासुमियात चुराते है......

इसलिए उनसे इतना प्यार करते है ...
इसलिए उनसे इतना प्यार करते है

Wednesday, April 25, 2012

संधीप्रकाशात

संधीप्रकाशात....   जिंदगी मेरी अब खर्च हुई सारी...आया है वो पल...... हिसाबों का!!!!जब भी देखी अब अक्स में कोई छायातेरा ही प्रतिबिम्ब ... प्यारा प्यारा!!!  सुखी जीवन में मेरी जिंदगी कैद जैसे..मौत ही खोले अब.... द्वार इसके!!!  सिंदुरी ये साँझ ढलते ढलते..... पलके मेरी बंद हो.... धीरे धीरे!!!करीब रहना, खुबसूरत ख्वाब के जैसे...  चैन से बंद होगी तब ये मेरी सासे.....   तुमसे महेकती है बाहारें तेरे आंगन में...उसी आँगन की खिली तुलसी, हो मेरे मृत-मुख में...  तुमने खीचा हुआ मुझे पिलाना पानी.पवित्र दूसरा जल दुनिया में नहीं...  सूखे होठों तब रखना, तेरे बिदाई के फूल… मदहोश उस स्पर्श से अंतिम बार.…. रुखसत लू दुनीया के उस पार!!!!!
 Original Poem By: B.B BorkarMusic and Singer : Salil Kulkarni
Link for the original Marathi lyrics:
http://www.marathimovieworld.com/lyrics/lyrics_sandhiprakashat_sandhiprakashat.php
    

Thursday, February 23, 2012

तसवीर


जिंदगी की तसवीर तुम्हारे रंग से रंगना चाहता था...
तकदीर ने चंद तसवीरों के अलावा कुछ और न दिया...

जिन आँखों में अपनी तसवीर देखते थे...
आज तसवीर में वोही आँखे ढूंढ़ते है....

जिन बातों में अपना ही जीकर होता था....
आज तसवीर की ख़ामोशी में वोही सुनाई देता है...

जिन हाथों में उसके हाथ थामकर जिंदगी बेखौफ बीतने वाली थी...
आज वोही तसवीर सँभालने में जिंदगी बीता रहे है....

जीन मुस्कुराहटों की गूंज मुझे ख़ुशी से भिगो देती थी..
आज तसवीर में उसकी ख़ामोशी आंसुओं से भीगा देती है....

तुम्हारे बालों को सहलाते थे, तो हवा भी हमसे जलती थी...
आज तुम्हारी तसवीर उडा कर हमारा ही मजाक उड़ाती है...

तुम गले लगाते ही सारे गम भूल जाया करते थे...
गम आज भी कम नहीं है जिंदगी में.............
मगर गले लगाने को सिवाय तसवीर और कुछ नहीं है....