एक हसी के लिए
यहाँ वहां घूम रहे थे!!
तुम्हारा मिलना ही काफी था!!!
एक हसी के लिए
अपने आंसू छुपा रहे थे
तुम्हारा मुस्कुराना ही काफी था!!!!
एक हसी के लिए
अपने ज़खमो को सेह रहे थे
तुम्हारा मरहम ही काफी था!!!
एक हसी के लिए
झूठे बहाने ढूँढ रहे थे
तुम्हारा एक सच ही काफी था!!!!
एक हसी के लिए
अपने आप को संभाले हुए थे
तुम्हारा हाथ थामना ही काफी था!!!!
एक हसी के लिए
कई राहें आजमाई थी
तुम्हारा साथ चलना ही काफी था!!!!!
एक हसी के लिए
परायों को अपना बनाया
तुम्हारा गले लगाना ही काफी था
एक हसी खिलने के लिए
कई बहारें लौट गयी
तुम्हारा आना ही काफी थी!!!!
एक हसी के लिए
अपने आप से झगड़ रहे थे
तुम्हारा प्यार ही काफी था!!!
1 comment:
As i said earlier, "Beauty" or "Beautiful" is the word for this one :) simple desires of the heart, very well composed..keep it up Ash!! very well done ..
Post a Comment