Thursday, February 23, 2012

तसवीर


जिंदगी की तसवीर तुम्हारे रंग से रंगना चाहता था...
तकदीर ने चंद तसवीरों के अलावा कुछ और न दिया...

जिन आँखों में अपनी तसवीर देखते थे...
आज तसवीर में वोही आँखे ढूंढ़ते है....

जिन बातों में अपना ही जीकर होता था....
आज तसवीर की ख़ामोशी में वोही सुनाई देता है...

जिन हाथों में उसके हाथ थामकर जिंदगी बेखौफ बीतने वाली थी...
आज वोही तसवीर सँभालने में जिंदगी बीता रहे है....

जीन मुस्कुराहटों की गूंज मुझे ख़ुशी से भिगो देती थी..
आज तसवीर में उसकी ख़ामोशी आंसुओं से भीगा देती है....

तुम्हारे बालों को सहलाते थे, तो हवा भी हमसे जलती थी...
आज तुम्हारी तसवीर उडा कर हमारा ही मजाक उड़ाती है...

तुम गले लगाते ही सारे गम भूल जाया करते थे...
गम आज भी कम नहीं है जिंदगी में.............
मगर गले लगाने को सिवाय तसवीर और कुछ नहीं है....

4 comments:

Vids said...

Awesome work Ash!! Keep it up!!
May you be inspired to compose many more, as beautiful as this... :-)
Happy writing..
Luv ya,
Priya

Unknown said...

Apratim!!!!!!!!!

Bhavna said...

kabhi kisi ne kaha ki ye wahi hai, aankhein band thi shayad, khulne par maloom hua ki ye sirf ek aihsaas hai, aur kuch bhi nahin!!

well written blog ... I accessed your blog through a common friend's link on facebook ... couldn't stop myself from posting the comment. :)

Suvarna said...

hey... too good Aashish....
bagh.....me full kavita vaachli... means it is really nice :)