आज़ादी है भाई.... हमें तो आज़ादी है!!!
रूह जिन्दा हो न हो, सांस लेने की पर आज़ादी है!!!
बाह्य खूबसूरत हो न हो, मैले मन की आज़ादी है....
क्षमाशील हो न हो, सजा देने की आज़ादी है !!!!
विवेक हो न हो, मत देने की आज़ादी है....
इन्साफ हो न हो, न्याय सुनाने की आज़ादी है!!
जानकारी हो न हो, राय देने की आज़ादी है....
निष्कलंक हो न हो, ऊँगली उठाने की आज़ादी है!!!!
सशक्तिकरण हो न हो, शक्ति के इस्तिमाल की आज़ादी है....
शासन हो न हो, शासक बनने की आज़ादी है!!!!!
काबिल हो न हो, कामयाबी की आज़ादी है.....
साथ कोई हो न हो, बढ़ते रहने की आज़ादी है!!!!
श्रद्धा हो न हो, इबादत की आज़ादी है....
मजहबी हो न हो, क़त्ल-ए-आम की आज़ादी है!!!!!
पुण्यात्मा हो न हो, पुण्य परिभाषित करने की आज़ादी है....
अनुरागी हो न हो, ज़हरी नफरत की आज़ादी है!!!
दानी हो न हो, छीनने की आज़ादी है....
"हम" ये सोच हो न हो, "अहम" की आज़ादी है!!
बोना आता हो न हो, कटाई की आज़ादी है....
रचनाकार हो न हो, रौंदने की आज़ादी है!!!!
आज़ादी है हमको, आज़ादी है
अच्छाई क़ब्ज़ियत कर, बुराई की आज़ादी है
अच्छाई क़ब्ज़ियत कर, बुराई की आज़ादी है!!!!!!

No comments:
Post a Comment